Sunday 19 March 2017

फ्री में कैसे एक्टिव कर सकते हैं Jio प्राइम मेंबरशिप

Hello Dosto,
आप रिलायंस जियो यूजर्स हैं और अब तक प्राइम मेंबरशिप नहीं ली है, तो अब आपको ये फ्री मिल सकती है। जियो ने मेंबरशिप के लिए 99 रुपए कीमत तय की है। इस मेंबरशिप से हैप्पी न्यू ईयर ऑफर को मार्च 2018 तक एक्टिव रखने की वैलिडिटी मिलती है। हालांकि, अब JioMoney के स्पेशल ऑफर में प्राइम मेंबरशिप फ्री मिल सकती है।

                     ये है JioMoney का ऑफर...


JioMoney ने अपने इस ऑफर को सोशल मीडिया पर प्रमोट किया है। उसने 5 फोटो की मदद से इस ऑफर को समझाया है। इन फोटो में ये बताया गया है कि यूजर को हर जियो रिचार्ज पर 50 रुपए का कैशबैक ऑफर मिलेगा। यानी मेंबरशिप प्लान और 303 रुपए के टैरिफ से ऊपर वाले सभी रिचार्ज पर 50 रुपए का कैशबैक मिलेगा।

ऐसे मिलेगी फ्री प्राइम मेंबरशिप :

यदि कोई यूजर JioMoney ऐप की मदद से प्राइम मेंबरशिप लेता है तब उसे ये पूरी तरह फ्री मिल सकती है। हालांकि, इसके लिए उसे पहले प्राइम मेंबरशिप के लिए 99 रुपए का रिचार्ज और फिर 303 रुपए का मंथली टैरिफ रिचार्ज करना होगा। इस तरह यूजर 402 रुपए (99 रुपए + 303 रुपए) खर्च करेगा। जिस पर उसे 100 रुपए का कैशबैक मिल जाएगा। यानी प्राइम मेंबरशिप के रिचार्ज के पैसे वापस मिल जाएंगे।

0 comments:

 
Design by Dinesh Ramrasar | Bloggerized by Free Blogger Templates | hindi tricks